By
On:

Mp News:MPPSC का परिणाम हुआ जारी,ल़डकियों ने मारी बाजी 

MPPSC का परिणाम हुआ जारी,ल़डकियों ने मारी बाजी Mp News:मध्य ...

[post_dates]

akvlive.in

[featured_caption]

MPPSC का परिणाम हुआ जारी,ल़डकियों ने मारी बाजी

Mp News:मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में एक बार मध्य प्रदेश में पुनः लड़कियों ने बाजी मार ली है मध्य प्रदेश के टॉप टेन में 6 लड़कियों का दबदबा रहा ! आपको बता दें कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने शनिवार को राज्य सेवा परीक्षा 2022 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। परीक्षा में टॉप-10 में छह लड़कियों ने जगह बनाई है। देवास की दीपिका 902.75 अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर रहीं। दूसरा स्थान 897.50 अंक लाकर आदित्य नारायण तिवारी ने और तीसरा स्थान 893 अंक लाकर सुरभि जैन ने हासिल किया है।

Mp News:दूसरा स्थान 897.50 अंक लाकर आदित्य नारायण तिवारी ने और तीसरा स्थान 893 अंक लाकर सुरभि जैन ने हासिल किया है। आयोग के मुताबिक, इन अभ्यर्थियों का डिप्टी कलेक्टर के लिए चयन हुआ है, जिनमें 24 पदों में से 11 पर महिलाएं चयनित हुई हैं।

परिणाम दो भागों में हुआ तैयार

Mp News:दरअसल आयोग ने ओबीसी आरक्षण के चलते यह परिणाम दो भागों में तैयार किया। इसमें मुख्य भाग 87 प्रतिशत यानी 405 पदों के लिए और प्रावधिक 13 प्रतिशत यानी 52 पदों को निर्धारित किया गया था। वैसे, 13 फीसद वाला प्रावधिक परिणाम रोक रखा है।

Mp News: ज्ञात हो है कि आयोग ने फरवरी 2022 में परीक्षा को लेकर अधिसूचना निकाली थी। सात जून 2024 को मुख्य परीक्षा का परिणाम आया था। 457 पदों के लिए 1599 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जिसमें 1286 मुख्य भाग और 313 प्रावधिक भाग में शामिल थे। आयोग ने अभ्यर्थियों का परिणाम वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

user1

मेरा नाम बलराम पांडेय है।मैं सीधी जिले के चुरहट का निवासी हूँ।मैं वर्ष 2011 से पत्रकारिता कर रहा हूँ।समाचार पत्र दैनिक भास्कर दैनिक जागरण स्टार समाचार कीर्ति क्रांति मध्य प्रदेश टाइम्स विंध्य सत्ता सहित अन्य कई स्थानीय अखबारों में अपनी सेवाएँ दे चुका हूँ।वर्तमान में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया काम करने के साथ साथ AKV Live के माध्यम से आपको डिजिटल मीडिया के माध्यम से तथ्यपरक और सटीक खबरें पहुँचाने की कोशिश में जुटा हुआ हूँ।

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें AKVLive पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अकेवी लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, से जुड़ी ख़बरें