By
Last updated:

Mp News:राजधानी दिल्ली मे दो आशा कार्यकर्ताओं का गणतंत्र दिवस पर होगा सम्मान

राजधानी दिल्ली मे दो आशा कार्यकर्ताओं का गणतंत्र दिवस पर ...

[post_dates]

akvlive.in

[featured_caption]

राजधानी दिल्ली मे दो आशा कार्यकर्ताओं का गणतंत्र दिवस पर होगा सम्मान

Mp News:26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर देश की राजधानी नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में आगर मालवा जिले के सुसनेर विकासखंड की 2 आशा कार्यकर्ताएं विशेष अतिथि बतौर शामिल होगी। सिविल अस्पताल सुसनेर के अन्तर्गत आने वाली आशा कार्यकर्ता लाभूबाई श्यामसिंह और लाभूबाई दाणुसिंह ने स्वास्थ्य विभाग की 7 प्रकार की योजनाओ को लेकर अपने-अपने क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य किया है। इसलिए उन्है दिल्ली से आमंत्रण भेजा गया है।

Mp News: वे अपने पतियों के साथ ही गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए गुरूवार को दिल्ली के लिए रवाना भी हो गई है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उनका फूलमालाओ से स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है। दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का अवसर पाकर दोनों आशा कार्यकर्ता उत्साहित हैं उनका कहना है कि यह उनके लिए सपने के सच होने जैसा है। आपको बता दे की भारत सरकार के निर्णय अनुसार इस वर्ष कर्तव्य पथ नई दिल्ली में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड को देखने के लिये मध्यप्रदेश की 50 आशा बहनों को आमंत्रित किया गया हैं।

इसलिए इनका हुआ चयन

Mp News:8 वी पास श्रीमति लाभूबाई पति दाणु सिंह सोधिया 2012 से391 की आबादी वाले ग्राम खोयरिया में गांव में और 12 वीं पास श्रीमति लाभूबाई पति श्याम सुंदर सुर्यवंशी 2017 से 1270 की आबादी वाले अंत्रालिया गांव में सेवाएं दे रही हैं। दोनो आशा कार्यकर्ताओं का चयन वर्ष 2024-25 में स्वास्थ्य विभाग की सात महत्वपूर्ण योजनाओं में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

Mp News: इन योजनाओं में गर्भावस्था का समय पर पंजीकरण, जननी सुरक्षा योजना के तहत चार एएनसी जांच, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा, नवजात और माताओं की देखभाल, एसएनसीयू से डिस्चार्ज बच्चों का फॉलोअप, एनीमिक महिलाओं का इलाज, और कम वजन वाले बच्चों की निगरानी शामिल है। इन सभी क्षेत्रों में दोनों आशा कार्यकर्ताओं ने जिले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

स्वागत कर दी गई बिदाई

Mp News:गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही दोनो आशा कार्यकर्ताओं का सीबीएमओं डॉ. राजीव कुमार बरसेना, बीसीएम मुकेश सुर्यवंशी, जिला अध्यक्ष आशा एवं उषा महिला संगठन कनीजा बी, मिडिया प्रभारी संगीता यादव एवं आशा एवं आशा सुपरवाईजर एवं स्टाफ की मौजूदगी में गुरूवार को सिविल अस्पताल सुसनेर में फूलमाला पहनाकर स्वागत सम्मान कर बिदाई दी गई। आज शुक्रवार को ये आशा कार्यकर्ता नागदा से ट्रेन के माध्यम से दिल्ली के रवाना होगी।

 

 

 

user1

मेरा नाम बलराम पांडेय है।मैं सीधी जिले के चुरहट का निवासी हूँ।मैं वर्ष 2011 से पत्रकारिता कर रहा हूँ।समाचार पत्र दैनिक भास्कर दैनिक जागरण स्टार समाचार कीर्ति क्रांति मध्य प्रदेश टाइम्स विंध्य सत्ता सहित अन्य कई स्थानीय अखबारों में अपनी सेवाएँ दे चुका हूँ।वर्तमान में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया काम करने के साथ साथ AKV Live के माध्यम से आपको डिजिटल मीडिया के माध्यम से तथ्यपरक और सटीक खबरें पहुँचाने की कोशिश में जुटा हुआ हूँ।
akvlive.in
मेरा नाम बलराम पांडेय है।मैं सीधी जिले के चुरहट का निवासी हूँ।मैं वर्ष 2011 से पत्रकारिता कर रहा हूँ।समाचार पत्र दैनिक भास्कर दैनिक जागरण स्टार समाचार कीर्ति क्रांति मध्य प्रदेश टाइम्स विंध्य सत्ता सहित अन्य कई स्थानीय अखबारों में अपनी सेवाएँ दे चुका हूँ।वर्तमान में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया काम करने के साथ साथ AKV Live के माध्यम से आपको डिजिटल मीडिया के माध्यम से तथ्यपरक और सटीक खबरें पहुँचाने की कोशिश में जुटा हुआ हूँ।

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें AKVLive पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अकेवी लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, से जुड़ी ख़बरें