By
On:

Mp News: संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए है कांग्रेस का जय बापू जय भीम जय संविधान अभियान:- विद्यावती पटेल

संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए है कांग्रेस का ...

[post_dates]

akvlive.in

[featured_caption]

संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए है कांग्रेस का जय बापू जय भीम जय संविधान अभियान:- विद्यावती पटेल

 

27 जनवरी को इंदौर में आयोजित जय बापू जय भीम जय संविधान रैली में सीधी से शामिल होंगे हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता:- ज्ञान सिंह

Mp News:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी के मुख्य आतिथ्य एवं देश और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की विशेष उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर आगामी 27 जनवरी, 2025 को डॉ. भीम राव अंबेडकर जी की जन्मस्थली महूं से जय बापू जय भीम जय संविधान अभियान रैली का आगाज किया जा रहा है।

Mp News:जिसमें प्रदेश भर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता और संविधान को मानने वाले अनुयायी शामिल होंगे। उक्त कार्यक्रम को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर कार्यक्रम की प्रभारी पूर्व विधायक श्रीमती विद्यावती पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की विशेष उपस्थिति और महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री श्रीमती नीलम सिंह जिला उपाध्यक्ष आकाश सिंह रिंकू उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा उपाध्यक्ष दिनेश पाठक कोषाध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव प्रवक्ताद्वय आकाश राज पाण्डेय पंकज सिंह ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद तिवारी संकट की उपस्थित में जवाहर कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई।

Mp News:पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की जिला प्रभारी श्रीमती विद्यावती पटेल ने कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह ने 17 दिसंबर 2024 को संसद में जातीय भेदभाव के खिलाफ अंबेडकर जी के प्रयासों का मजाक उड़ाते हुए बाबा साहब का अपमान किया गया जिससे करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं सामाजिक, आर्थिक और आर्थिक न्याय पर आधारित संविधान आज खतरे में है।

Mp News:भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह उनकी प्रतिमा को खंडित किया गया उनके चित्रों को जलाया गया फाड़ा गया। भाजपा देश में वैमनस्यता फैलाना चाहती है, नफरत और घृणा का माहौल पैदा कर देश और प्रदेश में अराजकता का माहौल निर्मित करना चाहती हैं। भाजपा और आरएसएस ने हमेशा ही संविधान का मजाक उड़ाया।

Mp News:हमारे नेता राहुल गांधी जी ने संविधान रक्षा और सम्मान के लिए जो संकल्प लिया उनके उस संकल्प में कांग्रेस के हर वरिष्ठ नेता देशभर का कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता और संविधान के अनुयायी दृढ़संकल्पित होकर जय बापू-जय भीम जय संविधान अभियान में पूरे उत्साह के साथ शामिल होगा और प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर संविधान और बाबा साहेब का अपमान करने पर सार्वजनिक रूप से मांफी मांगने के लिए उन्हें विवश करेगा।

Mp News:पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि भाजपा जातिगत जनगणना की विरोधी है संविधान के साथ छेड़छाड़ कर आरक्षण को समाप्त करना चाहती है संविधान निर्माता बाबा साहब के दिए सामाजिक आर्थिक राजनीतिक न्याय,विचार की अभिव्यक्ति और मौलिक अधिकारों को भाजपा खत्म करना चाह रही है मोदी मोहन सरकार में आजा आजा वर्ग के साथ कुठाराघात हो रहा है संविधान के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं उन्होंने आगे कहा कि 27 जनवरी को जय बापू जय भीम जय संविधान अभियान रैली में सीधी से हजारों कार्यकर्ता इंदौर पहुंचेंगे।

 

user1

मेरा नाम बलराम पांडेय है।मैं सीधी जिले के चुरहट का निवासी हूँ।मैं वर्ष 2011 से पत्रकारिता कर रहा हूँ।समाचार पत्र दैनिक भास्कर दैनिक जागरण स्टार समाचार कीर्ति क्रांति मध्य प्रदेश टाइम्स विंध्य सत्ता सहित अन्य कई स्थानीय अखबारों में अपनी सेवाएँ दे चुका हूँ।वर्तमान में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया काम करने के साथ साथ AKV Live के माध्यम से आपको डिजिटल मीडिया के माध्यम से तथ्यपरक और सटीक खबरें पहुँचाने की कोशिश में जुटा हुआ हूँ।
akvlive.in
मेरा नाम बलराम पांडेय है।मैं सीधी जिले के चुरहट का निवासी हूँ।मैं वर्ष 2011 से पत्रकारिता कर रहा हूँ।समाचार पत्र दैनिक भास्कर दैनिक जागरण स्टार समाचार कीर्ति क्रांति मध्य प्रदेश टाइम्स विंध्य सत्ता सहित अन्य कई स्थानीय अखबारों में अपनी सेवाएँ दे चुका हूँ।वर्तमान में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया काम करने के साथ साथ AKV Live के माध्यम से आपको डिजिटल मीडिया के माध्यम से तथ्यपरक और सटीक खबरें पहुँचाने की कोशिश में जुटा हुआ हूँ।

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें AKVLive पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अकेवी लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, से जुड़ी ख़बरें