By
On:

Mp News:भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन का पुतला दहन किया

Mp News:भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन का ...

[post_dates]

akvlive.in

[featured_caption]

Mp News:भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन का पुतला दहन किया

कांग्रेस नेता खड़गे ने भारतीय सनातन संस्कृति और महाकुंभ के विरोध में की बयानबाजी….

[short-code1]

Mp News:मण्डलाः- भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के द्वारा सनातन संस्कृति और पवित्र महाकुंभ जैसे आयोजन पर गलत बयानबाजी कर करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर चोट किये जाने पर विरोध दर्ज कराते हुए मण्डला जिला मुख्यालय के कांग्रेस कार्यालय के सामने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन का पुतला दहन कर नारेबाजी कर पुरजोर विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि देश के करोड़ों हिन्दुओं की आस्था पर चोट करना कांग्रेस की परंपरा बन चुकी है। पवित्र महाकुंभ के विरोध में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बयानबाजी कर कांग्रेस की हिन्दु विरोधी नीतियों का समर्थन किया है।

Mp News:भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला दहन सिर्फ प्रदर्शन नहीं है बल्कि यह हिन्दु समाज के आक्रोश का प्रतीक है तथा यह चेतावनी भी है कि भविष्य में कांग्रेस या अन्य कोई दल हिन्दु समाज और सनातन संस्कृति के विरोध में किसी भी प्रकार का बयान या टिप्पणी करता है तो इसके गंभीर परिणाम होंगे और भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अपने धर्म आस्था और संस्कृति के लिए हमेशा आगे आकर देश विरोधी, धर्म विरोधियों का डटकर मुकाबला करेगी।

[short-code2]

Mp News:इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

user1

मेरा नाम बलराम पांडेय है।मैं सीधी जिले के चुरहट का निवासी हूँ।मैं वर्ष 2011 से पत्रकारिता कर रहा हूँ।समाचार पत्र दैनिक भास्कर दैनिक जागरण स्टार समाचार कीर्ति क्रांति मध्य प्रदेश टाइम्स विंध्य सत्ता सहित अन्य कई स्थानीय अखबारों में अपनी सेवाएँ दे चुका हूँ।वर्तमान में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया काम करने के साथ साथ AKV Live के माध्यम से आपको डिजिटल मीडिया के माध्यम से तथ्यपरक और सटीक खबरें पहुँचाने की कोशिश में जुटा हुआ हूँ।

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें AKVLive पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अकेवी लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, से जुड़ी ख़बरें