By
On:

Mp Khajuraho:खजुराहो और गढ़ा बागेश्वर धाम को मिली बड़ी सौगात,

Mp Khajuraho:खजुराहो और गढ़ा बागेश्वर धाम को मिली बड़ी सौगात, ...

[post_dates]

akvlive.in

[featured_caption]

Mp Khajuraho:खजुराहो और गढ़ा बागेश्वर धाम को मिली बड़ी सौगात,

खजुराहो में सिविल अस्पताल और गढ़ा में नया स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ

Mp Khajuraho:मध्य प्रदेश के राजनगर विधानसभा क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अब सिविल अस्पताल में उन्नत किया जाएगा। साथ ही, प्रसिद्ध तीर्थस्थल गढ़ा बागेश्वर धाम में एक नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया जाएगा।

Mp Khajuraho:यह महत्वपूर्ण उपलब्धि खजुराहो के सांसद विष्णु दत्त शर्मा और विधायक अरविंद पटेरिया के प्रयासों का परिणाम है। सिविल अस्पताल के रूप में उन्नयन से क्षेत्र के लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। गढ़ा बागेश्वर धाम में नए स्वास्थ्य केंद्र से न केवल ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को लाभ होगा, बल्कि हजारों-लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

Mp Khajuraho: विधायक अरविंद पटेरिया ने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वी.डी. शर्मा और उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इसे भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रमाण बताया, जो हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Mp Khajuraho:यह पहल विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि खजुराहो में देशी-विदेशी पर्यटकों की बड़ी संख्या में आवाजाही होती है, और गढ़ा बागेश्वर धाम भी वर्तमान में देश-विदेश में प्रसिद्धि प्राप्त कर रहा है। इन स्वास्थ्य केंद्रों से क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं की पहुंच मजबूत होगी और आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

user1

मेरा नाम बलराम पांडेय है।मैं सीधी जिले के चुरहट का निवासी हूँ।मैं वर्ष 2011 से पत्रकारिता कर रहा हूँ।समाचार पत्र दैनिक भास्कर दैनिक जागरण स्टार समाचार कीर्ति क्रांति मध्य प्रदेश टाइम्स विंध्य सत्ता सहित अन्य कई स्थानीय अखबारों में अपनी सेवाएँ दे चुका हूँ।वर्तमान में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया काम करने के साथ साथ AKV Live के माध्यम से आपको डिजिटल मीडिया के माध्यम से तथ्यपरक और सटीक खबरें पहुँचाने की कोशिश में जुटा हुआ हूँ।

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें AKVLive पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अकेवी लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, से जुड़ी ख़बरें