Mp News:मध्य प्रदेश के दामाद ने केजरीवाल के तिलिस्म को किया खत्म
Mp News:दिल्ली के चुनाव के परिणाम आ चुके हैं और दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल विधानसभा से चुनाव लड़ रहे थे वह सबसे ज्यादा हाई प्रोफाइल सीट मानी जा रही थी इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल को हार का सामना करना पड़ा है, जी अरविंद केजरीवाल की पार्टी लगातार 10 वर्षों से दिल्ली में अपना तिलिस्म कायम किए हुए थी वह तो खत्म ही हो गया साथ में केजरीवाल भी अपनी सीट नहीं बचा पाए उन्हें इस सीट से हारने वाला कोई और नहीं मध्य प्रदेश के दामाद कहे जाने वाले प्रवेश वर्मा है
Mp News:दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता प्रवेश वर्मा की जीत ने धार में खास उत्साह का माहौल बना दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा की जीत का जश्न शनिवार को धार में धूमधाम से मनाया जा रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा और वर्तमान धार विधायक नीना वर्मा के प्रवेश वर्मा दामाद है। उनकी जीत ने परिवार और पार्टी को गर्व एक मौका दिया है।
Mp News:विक्रम वर्मा और नीना वर्मा दोनों ही अपने दामाद को दिल्ली चुनाव की सबसे चुनौती पूर्ण सीट पर जिताने के लिए मेहनत कर रहे थे। वह प्रचार-प्रसार में व्यस्त थे। विक्रम वर्मा हर साल 23 जनवरी को धार में अपने जन्मदिन के अवसर पर बड़े आयोजन करते हैं। इस बार वे दिल्ली में ही अपनी पार्टी और परिवार के समर्थन में लगे थे।
Mp News:नीना वर्मा धार से चुनाव लड़ती हैं, तब उनका पूरा परिवार चुनाव प्रचार में सक्रिय रूप से भाग लेता है। इस बार वह प्रवेश वर्मा की जीत को तय करने के लिए चुनाव प्रचार जुटी हुई थीं। परिवार उनकी सफलता के बाद खासे उत्साहित हैं।
Mp News:नई दिल्ली सीट पर प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को 4,089 वोटों से हरा दिया है। इस चुनाव में भाजपा ने कुल 48 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। आम आदमी पार्टी (आप) केवल 22 सीटों तक सिमट गई।
यह 2020 के उसके परिणाम से आधे से भी कम है। यह परिणाम भाजपा के लिए एक बड़ी विजय साबित हुई है, जिसका जश्न धार में भी मनाया जा रहा है।