Mp News:शिक्षक के घर EOW का छापा, जांच जारी, सुबह सोते से टीम ने उठाया परिवार,
आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा मामला
Mp News:शिवपुरी में आर्थिक अनियमितताओं को लेकर EOW ने शुक्रवार सुबह भौंती कस्बे में एक शासकीय शिक्षक के घर छापा मारा। यह कार्रवाई शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया के आवास पर की गई। शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया केडर गांव में शासकीय शिक्षक हैं।
Mp News:प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह 6:00 बजे जब शिक्षक और उनका परिवार सो रहा था, तभी EOW अधिकारियों की टीम ने दरवाजे पर दस्तक दी और घर के अंदर प्रवेश किया। EOW टीम शिक्षक के दस्तावेजों और अन्य संपत्तियों की जांच-पड़ताल कर रही है। यह छापा आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के आधार पर मारा गया है।
Mp News:मिली जानकारी के मुताबिक़ भौंती कस्बे के रहने वाले शिवम् गुप्ता ने शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया के पास आय से अधिक संपति होने की शिकायत EOW में की थी। फिलहाल, कार्रवाई जारी है, और अधिकारियों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। EOW टीम द्वारा शिक्षक के बैंक खातों, प्रॉपर्टी दस्तावेजों और अन्य आर्थिक लेन-देन की जांच किए जाने की संभावना है।