By
On:

Mp News:पुलिस मुख्यालय और SCRB का बड़ा दावा,मध्य प्रदेश में अपराध हुए कम

Mp News:पुलिस मुख्यालय और SCRB का बड़ा दावा,मध्य प्रदेश में ...

[post_dates]

akvlive.in

[featured_caption]

Mp News:पुलिस मुख्यालय और SCRB का बड़ा दावा,मध्य प्रदेश में अपराध हुए कम

अपराधों में 3.53% की कमी

Mp News:आंकड़ों के अनुसार बीते सात महीनों में कुल 182,714 IPC+BNS अपराध दर्ज किए गए ।साल 2023 -24 के 1 जनवरी से 31 जुलाई तक के अपराधों की तुलना में 2024 में IPC और BNS के तहत होने वाले अपराधों में कमी दर्ज की गई है।साल 2024 में अपराधों में कुल मिलाकर 3.53% की गिरावट देखी गई है.. SC-ST के मामलों में भी आई कमी ।खासकर सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) के मामलों में 19.01%, महिलाओं पर क्रूरता- दहेज प्रताड़ना में 3.23%, छेड़छाड़ के मामलों में 9.85% कुल मिलाकर महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में 7.91% की कमी देखी गई है।

Mp News:ग्वालियर – मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने अपराधों की समीक्षा कर दावा किया है कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी से नीचे गिरा है..साथ ही SCRB की तरफ से भी आधिकारिक तौर पर आंकड़े भी जारी किए गए हैं, वहीं ग्वालियर- संभाग में अपराधों की समीक्षा करने पहुंची स्पेशल DG ने कहा कि हम घरों में होने वाले अपराधों को लेकर चिंतित हैं हम लोगों से जुड़ना चाहते हैं जिससे अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सके।

Mp News:ग्वालियर- संभाग में अपराधों की समीक्षा करने ग्वालियर पहुंची प्रदेश की स्पेशल DG प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव (महिला सुरक्षा) ने समीक्षा बैठक के बाद मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार अपराधों का ग्राफ तेजी से घट रहा है..हमने साइबर अपराधों को चैलेंज के रूप में लिया है और हमारी पुलिस टीम हर स्तर पर तैयार है.. हमें चिंता घरों में होने वाले अपराधों को लेकर है.. हम लोगों से जुड़ना चाहते हैं ताकि घरों में होने वाले अपराधों की जानकारी हमें मिले जिससे उस अपराध को जड़ से खत्म किया जा सके..महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कमी लाने के लिए पुलिस की तरफ से “ऊर्जा महिला डेस्क”, “आशा”, “मुस्कान” और “मैं हूँ अभिमन्यु” जैसे कार्यक्रम चलाई जा रहे हैं।

Mp News: आपको बता दें कि पुलिस मुख्यालय ने बीते सात महीनों के अपराधों की समीक्षा कर प्रदेश में अपराधों में कमी का दावा किया है,वहीं SCRB ने भी जारी आधिकारिक आंकड़ों बताया है कि साल 2023 -24 के 1 जनवरी से 31 जुलाई तक के अपराधों की तुलना में 2024 में IPC और BNS के तहत होने वाले अपराधों में कमी दर्ज की गई है। खासकर सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) के मामलों में 19.01%, महिलाओं पर क्रूरता- दहेज प्रताड़ना में 3.23%, छेड़छाड़ के मामलों में 9.85% कुल मिलाकर महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में 7.91% की कमी देखी गई है।

 

 

user1

मेरा नाम बलराम पांडेय है।मैं सीधी जिले के चुरहट का निवासी हूँ।मैं वर्ष 2011 से पत्रकारिता कर रहा हूँ।समाचार पत्र दैनिक भास्कर दैनिक जागरण स्टार समाचार कीर्ति क्रांति मध्य प्रदेश टाइम्स विंध्य सत्ता सहित अन्य कई स्थानीय अखबारों में अपनी सेवाएँ दे चुका हूँ।वर्तमान में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया काम करने के साथ साथ AKV Live के माध्यम से आपको डिजिटल मीडिया के माध्यम से तथ्यपरक और सटीक खबरें पहुँचाने की कोशिश में जुटा हुआ हूँ।
akvlive.in
मेरा नाम बलराम पांडेय है।मैं सीधी जिले के चुरहट का निवासी हूँ।मैं वर्ष 2011 से पत्रकारिता कर रहा हूँ।समाचार पत्र दैनिक भास्कर दैनिक जागरण स्टार समाचार कीर्ति क्रांति मध्य प्रदेश टाइम्स विंध्य सत्ता सहित अन्य कई स्थानीय अखबारों में अपनी सेवाएँ दे चुका हूँ।वर्तमान में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया काम करने के साथ साथ AKV Live के माध्यम से आपको डिजिटल मीडिया के माध्यम से तथ्यपरक और सटीक खबरें पहुँचाने की कोशिश में जुटा हुआ हूँ।

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें AKVLive पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अकेवी लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, से जुड़ी ख़बरें