By
On:

Mp News:उत्तर भारत में सिर्फ यहां पर तैयार होता है हमारा राष्ट्रीय ध्वज 

उत्तर भारत में सिर्फ यहां पर तैयार होता है हमारा ...

[post_dates]

akvlive.in

[featured_caption]

उत्तर भारत में सिर्फ यहां पर तैयार होता है हमारा राष्ट्रीय ध्वज

लैब में 20 टेस्टिंग के बाद बाहर निकलता है तिरंगा

Mp News:ग्वालियर। हमारे देश की आन बान शान तिरंगा जब लहराता है तो हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है, लेकिन आपको पता है कि ये तिरंगा कहां और कैसे बनाए जाते हैं… आज हम आपको उस जगह ले चलते हैं जहां उत्तर भारत में ग्वालियर एकमात्र जगह है जहां राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण होता है यहां तैयार होने वाले राष्ट्रीय ध्वज देश के कोने कोने तक जाते हैं और संसद, लाल किला, दूतावास जैसी इमारतों पर लहराते हैं..अबकी बार गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभर के कोने कोने से लगभग 20 हजार राष्ट्रीय ध्वज बनाने का आर्डर आएं हुए है जिनमें से लगभग 80 लाख रुपए की राष्ट्रीय ध्वज भेजे जा चुके हैं।

Mp News:ग्वालियर में हमारे राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण करने वाली संस्था मध्य भारत खादी संघ है…यह उत्तर भारत की पहली संस्था है जहां पिछले कई सालों से राष्ट्रीय ध्वज तैयार किए जा रहे हैं। गणतंत्र दिवस के लिए संस्था में तैयार हो रहे राष्ट्रीय ध्वज देश के अलग-अलग कोनों में पहुंचते हैं।

Mp News:देश के हर राज्य में ग्वालियर की मध्य भारत खादी संघ में तैयार होने वाला राष्ट्रीय ध्वज पहुंचता है और यहां के बने तिरंगे सरकारी, गैर सरकारी इमारतों पर शान से लहराए जाते हैं… सबसे गौरव की बात यह है कि यहां से बनी तंगी देश के 20 राज्यों में जाते हैं।सबसे खास बात यह है कि देश की यह इकलौती ऐसी संस्था है जहां पर 90 फीसदी महिला कर्मचारी राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण कर रही हैं यहां पर कपड़ा काटने से लेकर उनको तैयार और उनकी टेस्टिंग महिलाएं ही करती हैं।हमारा गौरव और हमारी शान हमारा राष्ट्रीय ध्वज कैसी तैयार होता है।

आपको बता दे पूरे देश भर में हमारे राष्ट्रीय ध्वज तीन जगह तैयार होते हैं जिसमें कर्नाटक के हुबली, मुंबई और उत्तर भारत में एक मात्र जगह ग्वालियर में तैयार होते हैं।

Mp News:मध्य भारत खादी संघ की राष्ट्रीय ध्वज निर्माता इकाई की मैनेजर नीलू का कहना हैं कि यहां पर अलग-अलग साइज के राष्ट्रीय ध्वज तैयार किए जाते हैं।विशेषकर यहां 2 वाई 3, 3 वाई 4.50 और 4 वाई 6 के राष्ट्रीय ध्वज तैयार होते हैं।हमारे राष्ट्रीय ध्वज को तैयार करने के लिए लगभग 20 टेस्टिंग से होकर गुजरना पड़ता है और तय मानकों का विशेष ख्याल रखा जाता है। जिसमें कपड़े की क्वालिटी, चक्र का साइज, रंग जैसे मानक शामिल हैं। किसी भी आकार के तिरंगे को तैयार करने में उनकी टीम को 5 से 6 दिन का समय लगता है जांच के बाद ही हमारा राष्ट्रीय ध्वज पूरी तरह तैयार होकर बाहर निकलता है।

Mp News:वही मध्य भारत खादी संघ के मंत्री रमाकांत शर्मा का कहना हैं कि केंद्र की स्थापना सन 1925 में चरखा संघ के तौर पर हुई थी। साल 1956 में मध्य भारत खादी संघ को आयोग का दर्जा मिला।इस संस्था से मध्य भारत की कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां भी जुड़ी हैं।इसके बाद सन 2016 में इस संस्था को प्रमाणित राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण करने की मान्यता प्राप्त हुई।उनका मानना है कि किसी भी खादी संघ के लिए तिरंगे को तैयार करना बड़ी मुश्किल का काम होता है।उन्होंने बताया है कि इस बार मध्य भारत खादी संघ लगभग एक करोड़ रुपए के राष्ट्रीय ध्वज बिक्री कर देगा है।

Mp News:ग्वालियर से बना राष्ट्रीय ध्वज देश के लगभग 20 राज्यों में जाता है जिसमें मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, असम, कर्नाटक, जम्मू कश्मीर जैसे 20 राज्य हैं और इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए झंडों को तैयार कर भेजा जा चुका है।

user1

मेरा नाम बलराम पांडेय है।मैं सीधी जिले के चुरहट का निवासी हूँ।मैं वर्ष 2011 से पत्रकारिता कर रहा हूँ।समाचार पत्र दैनिक भास्कर दैनिक जागरण स्टार समाचार कीर्ति क्रांति मध्य प्रदेश टाइम्स विंध्य सत्ता सहित अन्य कई स्थानीय अखबारों में अपनी सेवाएँ दे चुका हूँ।वर्तमान में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया काम करने के साथ साथ AKV Live के माध्यम से आपको डिजिटल मीडिया के माध्यम से तथ्यपरक और सटीक खबरें पहुँचाने की कोशिश में जुटा हुआ हूँ।
akvlive.in
मेरा नाम बलराम पांडेय है।मैं सीधी जिले के चुरहट का निवासी हूँ।मैं वर्ष 2011 से पत्रकारिता कर रहा हूँ।समाचार पत्र दैनिक भास्कर दैनिक जागरण स्टार समाचार कीर्ति क्रांति मध्य प्रदेश टाइम्स विंध्य सत्ता सहित अन्य कई स्थानीय अखबारों में अपनी सेवाएँ दे चुका हूँ।वर्तमान में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया काम करने के साथ साथ AKV Live के माध्यम से आपको डिजिटल मीडिया के माध्यम से तथ्यपरक और सटीक खबरें पहुँचाने की कोशिश में जुटा हुआ हूँ।

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें AKVLive पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अकेवी लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, से जुड़ी ख़बरें